मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर हेडमास्टर निलंबित

Nov 28, 2025 - 19:22
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर हेडमास्टर निलंबित
CG VARTA -

जगदलपुर, 28 नवम्बर 2025/ जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर श्री बलीराम बघेल द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने सहित एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बकावण्ड के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला खामेश्वरीपारा राजनगर विकासखण्ड बकावण्ड श्री स्वतंत्र अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस सम्बंध में जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बकावण्ड की अनुशंसा के अनुसार ( बीएलओ ) प्रधानपाठक प्राथमिक शाला खामेश्वरीपारा राजनगर विकासखण्ड बकावण्ड श्री स्वतंत्र अवस्थी के द्वारा एसडीएम बकावण्ड के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शराब पीकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने सहित मेडिकल रिपोर्ट में शराब का सेवन करना प्रमाणित पाया गया है। मतदाता डिजिटाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दौरान शराब के नशे में उपस्थित रहने संबंधी गंभीर शिकायत के आधार पर संबंधित ( बीएलओ ) प्रधानपाठक प्राथमिक शाला खामेश्वरीपारा राजनगर विकासखण्ड बकावण्ड श्री स्वतंत्र अवस्थी को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उपनियम के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

        निलंबन अवधि में सम्बंधित का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड दरभा होगा। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।