राजस्व एवं आपदा मंत्री टंकराम वर्मा का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 11, 2026 - 15:15
राजस्व एवं आपदा मंत्री टंकराम वर्मा का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
CG VARTA -

जगदलपुर, 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को जगदलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

      इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ,महापौर संजय पांडेय, योगेन्द्र पांडे, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, परेश बेसरा, अभिलाष यादव, निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह, आर्येंद्र सिंह, रामाश्रय सिंह, गोविंद ईनाणी, आशुतोष पांडे, राकेश तिवारी,रोशन झा,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री श्री वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंत्री  टंकराम वर्मा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके जगदलपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।