काॅलेजों में प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए आवेदन सह नामांकन 20 अगस्त तक

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 31, 2026 - 12:14
काॅलेजों में प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए आवेदन सह नामांकन 20 अगस्त तक
CG VARTA -

31 जुलाई 2026, जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के प्रथम सेमेस्टर स्वाध्यायी(प्राइवेट) विद्यार्थियों के लिए आनलाईन आवेदन सह नामांकन 01 अगस्त से प्रारंभ होगा। इसके लिए आनलाईन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।

 संबंधित काॅलेजों में आनलाईन आवेदन की जांच व एवं हार्डकाॅपी के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करने का कार्य 21 अगस्त तक किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रदेश में स्नातक और स्नातकोत्तर प्राइवेट परीक्षा के लिए ‘स्वाध्यायी विद्यार्थी नीति 2024’ लागू की गई है। स्नातक और स्नातकोत्तर के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए भी सेमेस्टर पद्धति से अध्यापन व परीक्षा प्रारंभ किया गया है।

प्राइवेट स्टूडेंट्स को भी रेगुलर की तरह अध्ययन की कई सुविधाएं दी जा रही है। इन विद्यार्थियों के लिए भी इंटरनल, असाइनमेंट और लैब कार्य को अनिवार्य बनाया गया है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।