भाजपा युवा मोर्चा नगर पश्चिम मंडल के महामंत्री बने प्रशांत पाणिग्राही , प्रशांत पाणिग्राही को बधाईयों का तांता
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
5 जुलाई 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रशांत पाणिग्राही को भाजपा युवा मोर्चा नगर पश्चिम मंडल, जगदलपुर का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
बधाई देने वालों ने कहा कि प्रशांत पाणिग्राही की संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके महामंत्री बनने से नगर पश्चिम मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। ये समाजसेवी व्यक्ति भी है।
इस अवसर पर प्रशांत पाणिग्राही ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज परिवार की ओर से भाई प्रशांत पाणिग्राही को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।💐💐💐