आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने उठाई मांग, नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग

Oct 27, 2026 - 17:42
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने  नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
CG VARTA -

27 अक्टूबर 2026, दरभा / छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।

 संयुक्त मंच की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा विभागीय सचिव को आवेदन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की अपील की गई है।

आवेदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के नियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। मंच ने नियमितीकरण होने तक कार्यकर्ताओं को 30 हजार रुपये तथा सहायिकाओं को 25,500 रुपये मानदेय देने की मांग की है।

इसके अलावा सहायिका से कार्यकर्ता पद पर सीधे पदोन्नति, समूह बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी एवं पीएफ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है। आवेदन में कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की आकस्मिक मृत्यु पर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सेवानिवृत्ति पर क्रमशः 5 लाख और 3 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग भी शामिल है।

मंच ने मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 1,000 रुपये मानदेय वृद्धि की मांग करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब इन मांगों पर राज्य सरकार की पहल का इंतजार है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।