NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जगदलपुर में NSUI एवं युवा कांग्रेस की भूख हड़ताल शुरू

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 24, 2026 - 15:32
NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जगदलपुर में NSUI एवं युवा कांग्रेस की भूख हड़ताल शुरू
CG VARTA -

जगदलपुर, 24 जुलाई 2026 / NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही कथित अनियमितताओं तथा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज एवं मारपीट के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 से एसबीआई चौक, जगदलपुर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई।

आंदोलनकारियों का कहना है कि देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियों के कारण छात्रों का विश्वास कमजोर हुआ है। साथ ही, विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और मारपीट लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

भूख हड़ताल में प्रमुख रूप से लोकेश चौधरी, अंकित सिंह, राजेश चौधरी, शाइमा अशरफ़, आशय अग्रवाल, करण बजाज, अनफ़ाज़ ख़ान, गोपाल शर्मा, देवेश पाणिग्रही, मार्वल जॉन, अयान रज़ा, अहमद, सौरभ सेठिया एवं रोहित सुराना शामिल हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।