जंगली हाथी का कहर, चाचा-भतीजे पर हमला, 2 की मौत

Nov 3, 2026 - 11:10
जंगली हाथी का कहर, चाचा-भतीजे पर हमला, 2 की मौत
CG VARTA -

3 नवम्बर 2026, सूरजपुर। जिले में जंगली हाथियों का आतंक फिर जानलेवा साबित हुआ है। लटोरी और आसपास के वनांचल क्षेत्रों में विचरण कर रहे कबरा हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला।

घटना रविवार शाम सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा से लगे कल्याणपुर-अखोरा मार्ग की है। चाचा और भतीजा बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक उनका सामना हाथी से हो गया।

हाथी ने चाचा पर हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।

इसी दौरान हाथी ने एक अन्य ग्रामीण पर भी हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।