बलौदाबाजार में 100 से अधिक पटवारियों के निलंबन के बाद हड़ताल और उग्र, आदेश की प्रतियां जलाईं
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
CG VARTA -
3 नवम्बर 2026, बलौदाबाजार। चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।
प्रशासन द्वारा पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष भागवत कश्यप सहित 100 से अधिक पटवारियों को निलंबित करने का आदेश व्हाट्सएप पर भेजे जाने के बाद आंदोलन और उग्र हो गया है।
पटवारियों का कहना है कि उन्हें अब तक निलंबन आदेश की आधिकारिक कागजी प्रति नहीं मिली है। इस कार्रवाई से नाराज पटवारियों ने धरना स्थल पर आदेश की प्रतियां फाड़कर जला दीं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पटवारियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।
संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।
