छत्तीसगढ़ में ₹350 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, सिंगापुर की कंपनी बनाएगी एग्रो और फूड प्रोसेसिंग हब
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
7 अक्टूबर 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निवेश प्रस्ताव सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंगापुर मुख्यालय वाली ग्लोबल एग्रीबिजनेस कंपनी वैलेंसी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को राज्य में 350 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है।
प्रस्ताव के तहत कंपनी छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी। वैलेंसी इंटरनेशनल 22 देशों में काम करती है।
प्रस्तावित परियोजना से कृषि उपज की प्रोसेसिंग के साथ निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी। इस हब में विशेष रूप से काजू, तिल, दालों और मूंगफली जैसी कृषि उपज की प्रोसेसिंग की जाएगी।
