सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 19, 2026 - 14:43
सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
CG VARTA -

जगदलपुर, 19 अक्टूबर 2019/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिरहासार भवन में 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनकी उपस्थिति बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत के लिए विशेष अवसर होगी।

         बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण मुरिया दरबार बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक संवाद व्यवस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, राष्ट्रपति के इसमें शामिल होने से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर और पहचान मिलेगी।

 इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित प्रदेश के अन्य मंत्रीगण, बस्तर सांसद, विधायक जगदलपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जगदलपुर महापौर और वरिष्ठ अधिकारी, बस्तर दशहरा समिति के सम्मानित सदस्य, मांझी-चालाकी, अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।