परम पूज्य सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से कोंडागांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान, 22 पौधों का किया गया रोपण
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
कोंडागांव, 26 जुलाई 2026। परम पूज्य सतपाल महाराज की प्रेरणा एवं परम पूज्या मोहिना माताजी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर 18 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 25 जुलाई 2026 को मानव उत्थान सेवा समिति, जिला बस्तर (जगदलपुर) द्वारा कोंडागांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूजनीय महात्मा वागीशा बाई जी के मार्गदर्शन में चावरा स्कूल परिसर में 7 पौधों तथा संबलपुर शिव मंदिर परिसर में 15 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का सुरक्षित स्थानों पर रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत और जन-जन को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति के जिला प्रधान रामचंद्र नाग, शाखा प्रधान गुमान सिंह नाग, उप प्रमुख जयमल राना, जिला प्रशिक्षक चतुर्वेद निषाद, उप टोली नायक मदन नाग, स्वयंसेवक चंदा बाई प्रेमी, अमर सिंह नाग, रामेश्वर समरथ, रमाकांत नाग, लोकनाथ, ब्रजनाथ, नरसिंह, शेखर, धनीराम सोरी, चौधरी समरथ एवं नोहर सिंह राना सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।