विश्व शांति हरिहर महायज्ञ महाभडारा में शामिल हुए कुमार विजित देव बस्तर वासियों की शान्ति एवं खुशहाली की कामना की!
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
13 जून 2026, जगदलपुर/ विश्व शांति हरिहर महायज्ञ महाभडारा में शामिल हुए कुमार विजित देव बस्तर वासियों की शान्ति एवं खुशहाली की कामना की।

विश्व शांति को लेकर भूतेश्वर महादेव सेवा समिति एवं नारायण सेवा के द्वारा स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर में विश्व शांति हरिहर महायज्ञ एवं महाभडारा का आयोजन किया गया । इस धार्मिक अनुष्ठान में सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव के सुपुत्र कुमार विजित देव भी शामिल होकर इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता देते हुए देव परिवार की ओर से पुजारियों सहित ग्रामीण जनों को वस्त्र प्रदान किया गया। वैसे भी देव परिवार ऐसे धार्मिक सामाजिक आयोजनों में हमेशा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहते हैं चाहे वो सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव हो या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव हों कुमार विजित देव ।

इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए आयोजन समिति का प्रशंशा करते हुए कहा इस विश्व शांति हरिहर महायज्ञ से पूरे बस्तर क्षेत्र में खुशहाली एवं शांति वातावरण का निर्माण होगा कुमार विजित देव इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए आयोजन समिति सहित ग्रामीण जनों का आभार जताते हुए पूरे बस्तर क्षेत्र की शान्ति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य पुजारी रोमितराज त्रिपाठी, सहित अन्य पुजारियों के अलावा महापौर संजय पांडे, अनिल सामंत , सुरेश गुप्ता, प्रकाश रावल, मनोज जंगम , उदय दुबे , अभय दीक्षित , संतोष बाजपेई , योगेश मिश्रा, सहित आयोजन समिति के महिलाओं का भागीदारी इस धार्मिक अनुष्ठान में रहा और भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण उपस्थित थे।
