मारपीट कर लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को परपा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Nov 2, 2026 - 14:02
मारपीट कर लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को परपा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
CG VARTA -

जगदलपुर 2 नवंबर 2026

प्रार्थी से मारपीट कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

🔹 त्वरित कार्रवाई, साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी जांच के आधार पर परपा पुलिस को मिली सफलता

🔹 घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने में मिली परपा पुलिस को सफलता 

गिरफ्तार आरोपीयों का नाम –

1. प्रकाश सेकर पिता सेकर पल्ली पट्टन, उम्र 26 वर्ष, निवासी महावीर नगर, थाना कोतवाली, जगदलपुर।

2. राजीव साहू पिता राजकुमार साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी के सामने, तेतरकुटी, जगदलपुर।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

प्रार्थी चुम्मन दास पिता बसंत दास, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम राजुर, तोकापाल द्वारा थाना परपा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.10.2026 को वह अपने निजी कार्य से अपनी कार में तोकापाल गया था। वापस लौटने के दौरान ग्राम पल्ली रोड होते हुए धरमपुरा की ओर जा रहा था।

दिनांक 31.10.2026 की रात्रि लगभग 00:10 बजे ग्राम पल्ली रोड, कांगोली में एक डेली नीड्स दुकान के पास तीन व्यक्तियों द्वारा उसका रास्ता रोककर डराया-धमकाया गया तथा उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे लगभग 5,000/- रुपये लूट लिए गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना परपा में अपराध क्रमांक 277/26, धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई:-

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा एसडीओपी लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान एवं पतासाजी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए। विवेचना के दौरान घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पतासाजी की गई।

प्राप्त साक्ष्यों एवं आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.11.2026 को आरोपी प्रकाश सेकर एवं राजीव साहू को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित कुल 1,000/- रुपये की राशि जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।