डिजिटल सुशासन की नई राह: सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 10, 2026 - 19:55
Sep 10, 2026 - 20:12
डिजिटल सुशासन की नई राह: सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं
सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से मनकू हपका को मिला आय प्रमाण-पत्र, ग्रामीणों के लिए घर के करीब उपलब्ध हो रही शासकीय सेवाएं
CG VARTA -

बीजापुर, 10 सितंबर 2026/ जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु व्यवस्था ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता से आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होने के साथ नागरिकों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।

इसी क्रम में ग्राम पोंदुम, भैरमगढ़ निवासी मनकू हपका को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उन्हें आय प्रमाण-पत्र क्रमांक 0706012618007535 जारी किया गया।

प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद हितग्राही मनकू हपका ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से शासकीय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया उनके लिए सरल और सुविधाजनक रही। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें प्रमाण-पत्र मिल गया, जिससे अपने जरूरी कार्यों के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहूलियत हुई।

प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने में सेवा सेतु मैनेजर संदीप कुमार की भूमिका रही। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों को छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए बार-बार अलग-अलग शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिल रही है।

जिला प्रशासन की डिजिटल सेवा व्यवस्था के तहत आय, जाति, स्थानीय निवास, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न आवश्यक सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीण नागरिकों का समय बचने के साथ ही आवेदन एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया भी अधिक सहज और पारदर्शी बन रही है।

सेवा सेतु व्यवस्था शासन और आम नागरिकों के बीच सेवा की पहुंच को मजबूत करने वाली प्रभावी पहल के रूप में सामने आ रही है। विशेषकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को सुविधा मिल रही है और जमीनी स्तर पर डिजिटल सुशासन को बढ़ावा मिल रहा है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।