उत्कृष्ट कार्य के लिए सांसद महेश कश्यप ने परियोजना अधिकारी- सुपरवाइजरों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान

Oct 6, 2026 - 21:10
उत्कृष्ट कार्य के लिए सांसद महेश कश्यप ने परियोजना अधिकारी- सुपरवाइजरों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
CG VARTA -

जगदलपुर, 6 अक्टूबर 2026/ जगदलपुर के टाउन हॉल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के उत्कृष्ट कार्यों को सराहते हुए उनका सम्मान किया गया।

            कार्यक्रम के दौरान सांसद  महेश कश्यप ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए परियोजना अधिकारी और उनके तीनों सुपरवाइजरों को मंच से सम्मानित किया। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर सेवा संकल्प अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली लगभग 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 40 सहायिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान से कार्यकर्ताओं और अधिकारियों में हर्ष का माहौल रहा और उन्होंने इसे मैदानी स्तर पर काम कर रही पूरी टीम का मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।