सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छिंदगांव प्राचीन शिव व माता मंदिर,गढ़िया माता परिसर में भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

धरोहरों को स्वच्छ और संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी: शिवनन्दन पेगड़

Oct 6, 2026 - 21:15
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छिंदगांव प्राचीन शिव व माता मंदिर,गढ़िया माता परिसर में भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान
CG VARTA -

6 अक्टूबर 2026, लोहण्डीगुड़ा/बस्तर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लोहण्डीगुड़ा द्वारा ग्राम छिंदगांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में व गढ़िया क्षेत्र के माता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का कार्य किया।

इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ साथ सेवा भावना और धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने आसपास के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए भी जागरूक किया।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़ ने कहा कि छिंदगांव में छिंदक राजवंशी शासकों द्वारा निर्मित प्राचीन शिव मंदिर एवं ग्राम देवी का मंदिर हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ रखते हुए उनका संरक्षण करेंl सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा सेवा,स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

इस दौरान बाल सिंह ठाकुर, धनसिंग ठाकुर ,जगदानंद गजभिए, भरत कश्यप ,मनु राम ठाकुर, अजय बघेल, सुश्री रमती, पुरुषोत्तम ठाकुर,बसंत बघेल,तुलाराम सेठिया,लखन ठाकुर ,विनय मौर्य,चेतन गोयल,करण सेठिया,दुष्यंत ठाकुर,चेतन गुहाल,महेंद्र कश्यप सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।