नक्सली हिंसा में पीड़ितों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 14, 2026 - 15:59
नक्सली हिंसा में पीड़ितों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
CG VARTA -

बीजापुर 14 अक्टूबर 2026- नक्सली हिंसा में किसी आम नागरिक के मृत/शारीरिक रूप से निःशक्त होने/गंभीर रूप से घायल होने अथवा किसी व्यक्ति की सम्पति की आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से क्षति होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति के प्रावधान अनुसार मृतक देवा मुचाकी के माता  बुधरी मुचाकी, मृतक माड़वी कोसा की माता  टिंगरी माड़वी एवं मृतक करटामी मल्ला के पुत्र लालू करटामी को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी तरह स्थायी असमर्थ श्री विनोद कट्टम एवं श्री देवा सोढ़ी को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए गए है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।