विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल जिला बस्तर द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 19, 2026 - 18:14
विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल जिला बस्तर द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
CG VARTA -

19 अक्टूबर 2026, बस्तर। विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल जिला बस्तर के तत्वावधान में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत संजय बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में शस्त्रों की पूजा के साथ हुई। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल के कार्यकर्ता जयकारों के साथ नारे लगाते हुए पदयात्रा करते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां पर भी शस्त्रों की विधिवत पूजा कराई गई।

इस अवसर पर 40 से 50 की संख्या में विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।