जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), जगदलपुर (बस्तर, छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित "सुरक्षित बचपन अभियान"

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 31, 2026 - 15:29
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), जगदलपुर (बस्तर, छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित "सुरक्षित बचपन अभियान"
CG VARTA -

जगदलपुर , 30/10/2026 / सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 जगदलपुर में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत एक विशेष कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जगदलपुर, माननीय न्यायमूर्ति  डेसी पटेल महोदया उपस्थित थीं। उन्होंने छात्राओं को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जागरूक किया।

 छात्र एवं छात्राओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार के अनुचित या गलत व्यवहार, उत्पीड़न अथवा शोषण की स्थिति में चुप रहने के बजाय तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित विधिक अधिकारियों को सूचित करें।:

शिविर में छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012 (POCSO Act) और बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित कर सकें।

बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा के बुनियादी नियमों जैसे 'गुड टच–बैड टच' के बीच का अंतर समझाया गया और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने व सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख रजी वर्गिस सहित विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।