मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने फरसागुड़ा पहुंचकर कश्यप परिवार को बंधाया ढांढस ,दिवंगत श्रीमती मनकी देवी को दी श्रद्धांजलि

Dec 24, 2025 - 17:46
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने फरसागुड़ा पहुंचकर कश्यप परिवार को बंधाया ढांढस ,दिवंगत श्रीमती मनकी देवी को दी श्रद्धांजलि
CG VARTA -

जगदलपुर, 24 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बुधवार को बस्तर जिले के वन मंत्री श्री केदार कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा स्थित निवास पहुंचकर कश्यप परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप और पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

           विदित हो कि श्रीमती मनकी देवी कश्यप का निधन बीते रविवार 21 दिसंबर को हुआ था। इस दुखद घड़ी में कश्यप परिवार को संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा स्वयं उनके निवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत श्रीमती मनकी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

        मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री दिनेश कश्यप और अन्य परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताया और दुख की इस घड़ी में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल सहित अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधिगण, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुन्दरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस, एसपी श्री शलभ सिन्हा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।