झीरम घाटी बहुचर्चित केस में बड़ा फैसला – 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट में 101 गवाहों के बयान दर्ज

रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

Sep 5, 2026 - 15:45
झीरम घाटी बहुचर्चित केस में बड़ा फैसला –  10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट में 101 गवाहों के बयान दर्ज
13 वर्षों के बाद झीरम घाटी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला ,10 आरोपियों को दोषी ठहराया
CG VARTA -

जगदलपुर, 5 सितंबर 2026/ झीरम घाटी मामले में जगदलपुर जिला न्यायालय ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया। 2013 की NIA FIR में IPC के विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराई गई।

👉  यह मामला 25 मई 2013 के भीषण नक्सली हमले से जुड़ा है। बहुचर्चित 2013 के झीरम घाटी मामले में प्रदेश के कांग्रेस के बड़े पार्टी के बड़े नेताओं की हत्या के मामले में कोर्ट ने आज महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। मामले में 10 आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया। यह मामला वर्ष 2013 में दर्ज FIR से जुड़ा है, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा की गई थी।

👉 कोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार –इस मामले में न्यायालय में 101 गवाहों का बयान दर्ज किए गए। और मामले में 11 अभियुक्त रहे, जिनमें विचाराधीन मामले में 1 आरोपी की मौत हुई और 10 आरोपी जीवित है, जो कोर्ट में उपस्थित रहे।

👉 उनका नाम –

1) प्रमिला मोडियम  

2) चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना

3) सुमित्रा उर्फ सुमित्रा पुनेम मोडियम

4) मुक्का मांडवी

5) कोसा कवासी उर्फ कोसाराम

6) आयता मरकाम

7) मदकामी देवा

8) जोगा मदकामी

9) बनजामी सन्ना उर्फ चमरू उर्फ डेंगा

10) महादेव नाग

👉 इन आरोपियों को न्यायालय के द्वारा दोषी करार दिया गया। आगामी तिथि को सजा सुनाई जाएगी कि किन किन आरोपियों को कितने कितने वर्षों की सजा होगी।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।