मारडूम में गौवंश हत्या का मामला, 16 संदिग्ध आरोपी हिरासत में

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 31, 2026 - 20:37
मारडूम में गौवंश हत्या का मामला, 16 संदिग्ध आरोपी हिरासत में
गौवंश हत्या से सनातन समाज की आस्था को पहुंची ठेस,पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय : सोमारु कश्यप
CG VARTA -

31 अगस्त 2026, जगदलपुर। बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आंजर के तुलसीपारा में गौमांस के लिए गौवंश की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मारडूम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 16 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लियाl पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों द्वारा गौमांस प्राप्त करने के उद्देश्य से गौवंश की हत्या किए जाने की बात सामने आने की जानकारी दी गई है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 325 एवं 3(5) तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशुपालन संरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4,5 एवं 10 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस संबंध में सोमारु कश्यप ने कहा कि मामले में पकड़े गए आरोपी ईसाई पंथ को मानने वाले हैं और उनके अनुसार इस घटना से सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैl उन्होंने कहा कि मारडूम पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर गंभीरता का परिचय दिया है।

गौ सेवक मुन्ना कोरी ने कहा कि बड़ाजी और नानगुर क्षेत्र में भी पूर्व में गौवंश हत्या के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं जगदलपुर शहर में भी गौमांस की बिक्री के आरोप में कार्रवाई किए जाने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने गौवंश संरक्षण से जुड़े मामलों में पुलिस से सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सोमारु कश्यप,पीलूराम कश्यप,मनकु कटामी, बसंत मंडावी,मुडाराम कश्यप, रामसिंह कश्यप,इन्द्र टेमरे,रवि नेताम एवं संजय मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।