कारण बताओ नोटिस जारी, ऑनलाइन अटेंडेंस से नाराज शिक्षिका का वीडियो हुआ है वायरल
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
CG VARTA -
4 सितंबर 2026, जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक टीचर ने ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीचर निर्मला कोमल ने कहा कि जब शिक्षकों की ऐप से उपस्थिति और काम की निगरानी हो रही है, तो कलेक्टर से लेकर सभी अधिकारियों के काम का हिसाब भी ऑनलाइन होना चाहिए।
टीचर ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को शिक्षकों पर निगरानी के बजाय दूसरे विभागों की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, डीईओ ने वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। निर्मला कोमल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।
