ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 4, 2026 - 10:49
ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
CG VARTA -

4 सितंबर 2026, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य और एक लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 दोनों आरोपियों ने स्कूल के ही बाबू से वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजुलता सोनी, प्राचार्य और विकास मसीह, लिपिक के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही स्कूल में पदस्थ बाबू मनीष राठौर से करीब 80 हजार रुपये के वेतन वृद्धि एरियर का भुगतान कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की थी।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।