पशु तस्करों के विरुद्ध थाना भोपालपटनम् की कार्यवाही- कब्जे से 171 कृषिक पशु (गाय, बैल एवं बछड़े) छुड़ाए गये।

तेलंगाना-महाराष्ट्र के तस्करों द्वारा छ0ग0 उल्लूर घाटी- चिल्लामरका जंगल पहाड़ी रास्ते से कृषिक पशुओं को हांककर तेलंगाना की ओर ले जाते हुए पकड़ा गया।

Mar 11, 2026 - 08:51
Mar 11, 2026 - 08:52
पशु तस्करों के विरुद्ध थाना भोपालपटनम् की कार्यवाही- कब्जे से 171 कृषिक पशु (गाय, बैल एवं बछड़े) छुड़ाए गये।
कब्जे से छुड़ाए गये 171 मवेशियों को सुरक्षार्थ नगर पंचायत भोपालपटनम् गौठान में रखा गया है।
CG VARTA -

थाना भोपालपटनम् , जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़)

दिनांक 09/03/2026

थाना भोपालपटनम् में कृषिक पशु तस्करों के विरूद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 एवं पशु क्रुरता अधिनियम 1960 के तहत् कार्यवाही की गई है।

⏩ थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत मुखबीर सूचना पर कि मवेशी तस्करों के द्वारा उल्लूर घाटी- चिल्लामरका के जंगल रास्ते से होते हुए कृषिक पशुओं को हांककर तेलंगाना राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थाना बल द्वारा पशुओं को हांककर ले जाते हुए मवेशी तस्करों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम :-

1. थिपनपल्ली संजीव पिता थिपनपल्ली नरसैया उम्र 48 वर्ष निवासी नरसिंगपुर गांदीकामारम करीमनगर बोरला गुण्डेम तेलंगाना 

2. हटकर राजू पिता हटकर तुलसी राम उम्र 52 वर्ष जाति बंजारा लंबाड़ा निवासी बोरलागुडेम करीमनगर तेलंगाना 

3. कटकुरी मजनू पिता कटकुरी रवि उम्र 23 वर्ष निवासी कारिनदेव पेटा थाना मुलगु जिला मुलगु तेलंगाना 

4. विनोद नारायण झाडे पिता राजीग्य झाड़े उम्र 35 वर्ष निवासी येचली पोस्ट मन्नेराजाराम येचली एस मानणे राजाराम गढ़चिरोली मानणे महाराष्ट्र 

5. व्येक्टी गोडया दुर्गे पिता गोडया उम्र 62 वर्ष निवासी येचली पोस्ट मन्नेराजाराम येचली एस मानणे राजाराम गढ़चिरोली मानणे महाराष्ट्र 

6. व्येकंटी राजीग्या दुर्गे पिता राजीग्य उम्र 47 वर्ष निवासी येचली पोस्ट मन्नेराजाराम येचली एस मानणे राजाराम गढ़चिरोली मानणे महाराष्ट्र 

7. प्रवीण शंकर दुर्गे पिता शंकर उम्र 19 वर्ष निवासी येचली पोस्ट मन्नेराजाराम येचली एस मानणे राजाराम गढ़चिरोली मानणे महाराष्ट्र 

8. अक्षय अजमेरा पिता राउजी अजमेरा उम्र 24 वर्ष जाति बंजारा निसासी येचली पोस्ट मन्नेराजाराम येचली एस मानणे राजाराम गढ़चिरोली मानणे महाराष्ट्र 

9. अशोक गुगलेम पिता स्व0 कन्हैया गुगलेम उम्र 30 वर्ष निवासी सकनापल्ली थाना मोदकपाल जिला बीजापुर 

⏭ पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास पशु स्वामित्व एवं परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में 171 नग कृषक पशु (गाय, बैल, बछड़े) बरामद किए गए।

⏭ पकड़े गये गौ वंश तस्करों में तेलंगाना से 03, महाराष्ट्र के 05 और बीजापुर छग0 से 01 शामिल है। गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त कराये गये गौ वंश पशुओं को सुरक्षार्थ नगर पंचायत भोपालपटनम गौठान में रखा गया है। सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे कृषक पशुओं की अवैध तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

⏭ पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।