स्व. बलिराम कश्यप जी की पुण्यतिथि पर भाजयुमो द्वारा दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि
बलीराम कश्यप के आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणा : अभिलाष यादव
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
11 मार्च 2026,जगदलपुर/ बस्तर के पूर्व सांसद श्रद्धेय दादा स्व. बलिराम कश्यप की 15 वी पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा बलिराम कश्यप चौक में प्रतिमा के समक्ष 15 दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें विनम्र नमन किया तथा समाज और बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप जी का संपूर्ण जीवन बस्तर के विकास,आदिवासी समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बस्तर की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में सहकारी बैंक जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, विकास पात्रों, रोहन कुमार,अनिमेष चौहान, योगेश पानीग्राही, विनोद पांडे, अभिषेक तिवारी, खुशी सिंह, अनुष्का साहू, तमिश नायडू,मयंक दीवान,आत्माराम जोशी,सोनू रंगारी,अंगद लाल,अजय शुक्ला,नरेन्द्र पांडे एवं बृजेश कपूर सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।