लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में अतिथि प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए 25 मार्च को

वॉक-इन-इंटरव्यू *

Mar 17, 2026 - 19:10
लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में अतिथि प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए 25 मार्च को
CG VARTA -

जगदलपुर, 17 मार्च 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण के सुदृढ़ीकरण हेतु अंशकालीन और पूर्णतः अस्थायी अतिथि प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आगामी 25 मार्च को प्रातः 10 बजे से एक वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इस साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर के परिसर में निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

       सहायक परियोजना अधिकारी जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस नियुक्ति से संबंधित विस्तृत विवरण, पात्रता मानदंड और अन्य नियम व शर्तें कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bastar.gov.in पर जाकर भी इस विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।