सिन्धी समाज ने साईं झूलेलाल जन्मोत्सव पर निकाली भव्य दुपहिया वाहन रैली व बहराणा साहिब शोभायात्रा

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Mar 21, 2026 - 19:09
सिन्धी समाज ने साईं झूलेलाल जन्मोत्सव पर निकाली भव्य दुपहिया वाहन रैली व बहराणा साहिब शोभायात्रा
CG VARTA -

21 मार्च 2026, जगदलपुर - सिन्धी समाज के ईष्टदेव साईं श्री झूलेलाल जी के जन्मोत्सव पर हर्ष व उत्साह से चेटीचंड मनाया. चैत्र मास को सिन्धी में चेटी कहा जाता है और चांद को चंड इसलिए चेटीचंड का अर्थ हुआ चैत्र का चांद. ये दिन जल के देवता साईं झूलेलाल को समर्पित है।

    पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने बताया श्री गुरु सँगत गुरुद्वारा कमेटी व सिन्धी पंचायत तत्वाधान में समाज सदस्यों ने साईं झूलेलाल जन्मोत्सव की पूर्व संध्या में 19 मार्च की रात 9 बजे से भजन कीर्तन व भक्ति संगीत संध्या आयोजन किया सिंधु भवन में, धमतरी से आए भाई साहब हितेश जग्यासी, रोशनी जग्यासी द्वारा भजन कीर्तन होने के पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।

      श्री गुरु सँगत गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदर भोजवानी ने बताया साईं झूलेलाल अवतरण दिवस एवं सिन्धी नव वर्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह 10 बजे से सिन्धी समाज सभी सदस्य, युवा मंडल, सुहिणी सोच महिला विंग सभी सदस्य भगवा रंग के वस्त्र में भव्य दुपहिया वाहन रैली में शामिल रहे. यह दुपहिया वाहन रैली सिन्धी गुरुद्वारा से निकलकर चाँदनी चौक, शहीद पार्क चौक, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सिरहासार चौक, माँ दंतेश्वरी मंदिर, संजय बाजार, चाँदनी चौक होते हुवे रैली सिन्धी गुरुद्वारा पहुंची. इस दौरान नगर के महापौर संजय पांडे, सुरेश गुप्ता, निर्मल पानीग्रही, हरीश पारेख, लछमण झा, अनिल लुक्कड, अनिल अग्रवाल,रोशन झा दुपहिया वाहन रैली में मौजूद रहे. पुरे मार्ग में साईं झूलेलाल जी के जयघोष आयो लाल झूलेलाल की पुकार रही. श्री सिन्धी गुरुद्वारा में सुबह 11 बजे से भक्ति संगीत के पश्चात श्री गुरुग्रंथ पाठ साहिब समाप्ति व अरदास, पल्लव, भोग साहिब, प्रसादी वितरण किया गया।

     गुरुद्वारा कमेटी सचिव संतोष बजाज ने जानकारी दी सिंधु भवन में दोपहर 2 बजे से आम लंगर किया गया एवं शाम 6 बजे सिन्धी गुरुद्वारा में बहराणा साहिब जी की पूजा समाज सदस्यों द्वारा की गई साथ ही प्रसादी वितरण व शीतल पेय थादल वितरित किया गया. साईं झूलेलाल शोभायात्रा में समाज के सभी सदस्य शामिल होकर छेज नृत्य (डांडिया) के साथ झूलेलाल मार्ग, कोतवाली चौक, मुख्यमार्ग होते हुवे गोल बाजार, सिरहासार चौक से बलिराम कश्यप चौक से महादेव घाट पहुंचे, पुरे मार्ग में आतिशबाजी व प्रसाद वितरण किया गया, यहां महादेव घाट पर नन्हें दीपो की रोशनी व आतिशबाजी से घाट जगमगाया, घाट में निचे नदी किनारे बहराणा साहिब की पूजा, अखो, पल्लव कर प्रसाद व खजाना वितरण किया गया, सिंधु भवन में रात 9 बजे से भोजन प्रसादी की व्यवस्था गई. चेटीचंड पर्व पर सिन्धी समाज सदस्यों की समस्त दुकाने अवकाश रही. सिन्धी समाज की सेवा समर्पण टीम द्वारा साईं झूलेलाल की आकर्षक झाकी निकाली गई। 

    सिन्धी पंचायत के संरक्षक गोवर्धन दास नवतानी व उपाध्यक्ष सुनील दंडवानी ने कहा साईं झूलेलाल जन्मोत्सव पर बहराणा साहिब की विशेष पूजा की जाती हैं यह बहराणा साहिब पूजा जल व ज्योत के लिए की जाती इस बहराणा साहिब में मीठे चावल, इलायची, लौंग, मेवा व अखो साहिब नदी में परवान किया गया. समाज की जय झूलेलाल टीम की ओर से झूलेलाल मार्ग चौक पर सुबह से शाम तक भंडारा किया गया, सिंधु सेवा समिति द्वारा संजय बाजार चौक पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई, समाज के नवयुवक मंडल अध्यक्ष करण बजाज व पदाधिकारियों द्वारा गोल बाजार चौक पर शानदार साजसज्जा की गई शाम शोभायात्रा के दौरान साईं झूलेलाल की बड़ी प्रतिमा की आकर्षक कट आउट लगाया गया साथ ही अद्धभुत आतिशबाजी से आकाश जगमगाया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।