निष्क्रिय सरकारी बैंक खातों को सक्रिय करने निर्देश , 26 नवंबर तक सभी विभागों को कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश

Nov 22, 2025 - 16:38
निष्क्रिय सरकारी बैंक खातों को सक्रिय करने निर्देश ,   26 नवंबर तक सभी विभागों को कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश
CG VARTA -

जगदलपुर, 22 नवंबर 2025/ जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इनऑपरेटिव बैंक अकाउंट और डीफ-सरकारी बैंक अकाउंट (डिपॉज़िटर एजुकेशन और अवेयरनेस फंड अकाउंट) को अब पुनः संचालित किया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा सभी आहरण एवं संवितण अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से शुरू करने निर्देशित किया गया है।

       शासन के निर्देशों के अनुसार इन खातों को सक्रिय करते हुए उनमें कोषालय अधिकारी के माध्यम से राशि जमा कराने तथा आगे की वित्तीय प्रविष्टियों को सुव्यवस्थित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में जारी पत्र के साथ संलग्न मानक संचालन प्रक्रिया के बिंदु क्रमांक 3 में खाताधारक शासकीय अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया गया है, जिसके अनुरूप सभी विभागों को त्वरित अनुपालन करने को कहा गया है।

       कलेक्टर द्वारा सर्व सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित विभाग 26 नवंबर 2025 तक आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर इसकी सूचना जिला कोषालय जगदलपुर में अनिवार्य रूप से भेजें। समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।