78 वे एन. सी. सी. दिवस समारोह, कन्या विद्यालय जगदलपुर क्र. 2 में धूम धाम से मनाया गया–

Nov 23, 2025 - 19:55
78 वे एन. सी. सी. दिवस समारोह, कन्या विद्यालय जगदलपुर क्र. 2 में धूम धाम से मनाया गया–
CG VARTA -

78 वे एन.सी.सी. दिवस समारोह सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 जगदलपुर में बड़े हर्षौल्लास एवं धूम -धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एन सी.सी. ध्वजारोहण एवं एनसीसी गीत गा कर किया गया । तद उपरान्त कैडेट्स ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन कर झंडे को सलामी देते हुए अपने देश भक्ति की भावना को प्रदर्शित किया साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें भाषण ,एकल गीत एवं एकल नृत्य तथा सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया।

         जिसमें मुख्य रूप से पहलगाम अटैक ऑपरेशन सिंदूर की छोटी सी झलक एक्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया । चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेटों ने अपनी देशभक्ति की भावनाओं को रंगों के माध्यम से चित्रित किया साथ ही कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश देते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ncc कैडेट्स कल्याणी मिश्रा,रिया धीर, भारती पाण्डे के द्वारा किया गया वरिष्ठ व्याख्याता श्री वर्गीस सर के द्वारा अपने उद्बोधन में एनसीसी के मोटो एकता एवं अनुशासन को अपने सम्पूर्ण जीवन में अपनाने की बात कही एवं एनसीसी दिवस की बधाई दी। सम्पूर्ण कार्यक्रम 1cg गर्ल्स बटालियन परचनपाल के कमान अधिकार कर्नल चंचलदास गुप्ता एवं 10 cg स्वतंत्र कंपनी एनसीसी जगदलपुर के कमान अधिकारी बॉबो जोसफ एवं संस्था के प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार जी के निर्देशानुसार कराया गया। मार्गदर्शन एन सी सी अधिकारी कैप्टन हेमपुष्प लता ध्रुव एवं थर्ड ऑफिसर जैमवती ठाकुर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर 1 सीजी के हवलदार हरविंदर सिंग,10 सी जी से पी आई स्टफ हवलदार अयाज अहमद व रईस अहमद एक्स NCC केडेट तथा संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।