दरभा ब्लॉक में विकास कार्यों को मिली गति: विधायक विनायक गोयल ने किया जल शुद्धिकरण इकाई का शुभारंभ एवं प्रधानमंत्री आवास का भूमिपूजन

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Mar 31, 2026 - 19:41
दरभा ब्लॉक में विकास कार्यों को मिली गति: विधायक विनायक गोयल ने किया जल शुद्धिकरण इकाई का शुभारंभ एवं प्रधानमंत्री आवास का भूमिपूजन
CG VARTA -

31मार्च 2026,जगदलपुर/आज दरभा क्षेत्र के लिए विकास और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण दिन रहा, जब क्षेत्रीय विधायक श्री विनायक गोयल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कई जनहितकारी योजनाओं का शुभारंभ एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पेरमारास के कोकरासपारा में अत्याधुनिक वाटर रिमू (जल शुद्धिकरण इकाई) का विधिवत उद्घाटन किया तथा ग्राम पंचायत करका के माड़ियापारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए आवास का भूमिपूजन किया। साथ ही क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए पानी टैंकरों के सुचारू संचालन का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

       कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत पेरमारास के कोररासपारा में जल शुद्धिकरण इकाई के उद्घाटन से हुई। इस वाटर रिमू प्रणाली के माध्यम से क्षेत्र में उपलब्ध आयरनयुक्त अशुद्ध पानी को शुद्ध कर सुरक्षित एवं मिनरल युक्त पेयजल में परिवर्तित किया जाएगा। 

      विधायक श्री गोयल ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का मूल अधिकार है और इस दिशा में यह पहल क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

      इसके पश्चात विधायक श्री गोयल ग्राम पंचायत करका के माड़ियापारा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले आवास का भूमिपूजन किया। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गरीब परिवार को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए। 

    इस योजना के माध्यम से न केवल लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा, बल्कि सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

     दिनभर के कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गोयल ने क्षेत्र में पानी टैंकरों के संचालन का भी जायजा लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि जिन क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति है, वहां नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की कमी न होने पाए और इसके लिए आवश्यक सभी प्रबंध समय रहते किए जाएं।

      विधायक श्री गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि दरभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और वे निरंतर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा।

     जनपद अध्यक्ष मानकदेई कश्यप जी, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप जी जनपद सदस्य रामसाय मौर्य जी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनंतराम कश्यप जी, पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष लचि्छन यादव जी पूर्व जिला मंत्री बाबुल नाग जी, नकुल ठाकुर जी, महेश बघेल जी, सिताराम मौर्य जी, लक्ष्मी मरकाम जी, एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।