241वीं वाहिनी, सीआरपीएफ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 31, 2026 - 15:55
241वीं वाहिनी, सीआरपीएफ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
CG VARTA -

जगदलपुर , 31 अक्टूबर 2026/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 241वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 इस अवसर पर प्रातःकाल वाहिनी मुख्यालय में 'रन फॉर यूनिटी' (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस दौड़ में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारे, आपसी सद्भाव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। रन फॉर यूनिटी के समापन के उपरांत राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर कमांडेंट हरविंदर सिंह द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में कमांडेंट हरविंदर सिंह, उप कमांडेंट प्रमोद कुमार मीणा व डा० निकिता आर नायडू वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।