छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा जिला मुख्यालयों में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
2 अप्रेल 2026, जगदलपुर / भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज जिला बस्तर द्वारा 'एक दीप शहीदों के नाम' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। जगदलपुर के सिरहासार स्थित अमर जवान शहीद स्मारक में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमलों में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों, समर्पित जनसेवकों और निर्दोष नागरिकों की पावन स्मृति में दीप प्रज्वलित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त कीl
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम उन परिवारों के प्रति हमारी संवेदना और राष्ट्र के रक्षकों के प्रति हमारे अटूट सम्मान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ अब एक नए सवेरे की ओर बढ़ रहा है। लाल आतंक से लड़ने वाले हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा; उनके शौर्य की बदौलत ही आज बस्तर में शांति और विकास की नींव सुदृढ़ हो रही है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। अभिलाष यादव ने केंद्र और राज्य सरकार को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त का सपना साकार हुआ l
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर दत्त तिवारी,नगर निगम एम आई सी सुरेश गुप्ता,भाजपा मण्डल मंत्री अविनाश गौतम, नगर मंत्री सूर्य भूषण सिंह,कृष्ण कुमार शुक्ला, विक्रांत नाग, बंटू पांडेय , बृजेश शर्मा, संजय चंदा, प्रेम यादव,रोहन घोष,अभिषेक तिवारी,आनंद झा,मयंक दीवान,राज पांडे, रमेश नायडू, बृजेश शर्मा,उत्तम साहू,योगेश पानीग्राही, विकास सिकदर,विकाश साहू, गजेंद्र पगारे, अजय शुक्ला, नवल तिवारी,नागेश साहू, रितेश झा, विकास पत्रों,साथ जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक –जय शंकर पांडे
मो.–9770707305