मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप और कांकेर सांसद भोजराज नाग ने मिलकर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 31, 2026 - 11:33
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप और कांकेर सांसद भोजराज नाग ने मिलकर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी।
CG VARTA -

31 जुलाई 2026, नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा कांकेर सांसद भोजराज नाग ने नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की।

तीनों नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।     

    इस अवसर पर उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय सार्वजनिक जीवन में लौटने की शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।