जगदलपुर में बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 12, 2026 - 20:36
जगदलपुर में बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न
CG VARTA -

12 अप्रैल 2026, जगदलपुर/ आज बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मिलन के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम के स्मरण 

     हनुमान चालीसा एवं वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात बौद्धिक सत्र एवं संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं समाज सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी 

     विश्व हिंदू परिषद के बस्तर जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता जी जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी जी जबिता मंडावी जी जिला संयोजक विष्णु ठाकुर जी नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह सूरज पटनायक,अंशु नाग ,गोकुल पाणिग्रही,लोचन सोनी ,लक्ष्य सेठिया ,रुद्रप्रताप और भारी संख्या में वार्ड वासी बजरंगी उपस्थित थे ।

    अंत में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी को प्रेरित करते हुए संगठन की रीति-नीति पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन जयकारों के साथ हुआ।

प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी ने सभी युवाओं को हनुमान चालीसा का वितरण किया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।