संविधान दिवस पर सांसद महेश कश्यप ने किया संविधान का वाचन

Nov 26, 2025 - 16:07
संविधान दिवस पर सांसद महेश कश्यप ने किया संविधान का वाचन
CG VARTA -

*जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025/* संविधान दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

        कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर श्री हरिस एस, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

       कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धांजलि देकर की गई। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि देश की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे संविधान में निहित भावना-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने कार्यों में सर्वोपरि रखें। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।