विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

विधानसभा क्षेत्र बस्तर एवं चित्रकोट के बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स को पुनरीक्षण की प्रत्येक प्रक्रिया गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरी करने के निर्देश

Nov 4, 2026 - 16:36
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण
CG VARTA -

जगदलपुर, 04 नवम्बर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 85 बस्तर एवं 87 चित्रकोट के बूथ लेबल ऑफिसर्सएवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं दायित्वों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संपादित की जाने वाली प्रत्येक प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता, सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतन स्थिति बनाए रखने में बीएलओ और सुपरवाइजर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने दायित्वों का पूरी सजगता से निर्वहन करने की बात कही।

इस दौरान पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों, निर्धारित प्रक्रियाओं तथा कार्यों के सुचारू संपादन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स द्वारा प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न शंकाएं एवं प्रश्न भी रखे गए, जिनका मास्टर ट्रेनर्स ने समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।