अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित नयामुंडा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज महापौर संजय पांडे द्वारा निरीक्षण किया गया।
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
1मई 2026, जगदलपुर/ अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित नयामुंडा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज महापौर संजय पांडे द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्लांट के सुचारु संचालन, नियमित मेंटेनेंस तथा तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा प्लांट की वर्तमान स्थिति, क्षमता एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। महापौर ने कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों से शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता (ईई) गोपाल भारद्वाज, संजीव कर्ण,अमर सिंह, शशिनाथ पाठक सहित नगर निगम का तकनीकी अमला उपस्थित रहा।