जगदलपुर में श्रमिकों का सम्मान: व्यापारी कल्याण संघ ने गरिमापूर्ण ढंग से मनाया संजय बाजार में मजदूर दिवस !
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
1 मई 2026, जगदलपुर/ शहर के संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों के योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप जी, नगर निगम महापौर संजय पांडे जी एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने श्रमिकों की मेहनत और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष पंकज सिंघल , सचिव विष्णु ठाकुर , व्यापारी नेता सचिन हरीश नवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके बिना किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्रमिकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।