इंदिरा वाचनालय में बंद हुए अखबार, भुगतान नहीं मिलने से एजेंसियों ने रोकी सप्लाई

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 8, 2026 - 20:44
इंदिरा वाचनालय में बंद हुए अखबार, भुगतान नहीं मिलने से एजेंसियों ने रोकी सप्लाई
CG VARTA -

8 मई 2026, जगदलपुर। शहर के पंचपथ चौक स्थित इंदिरा वचनालाय में पिछले कई दिनों से अखबारों की आपूर्ति बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि अखबार वितरण करने वाले एजेंसी संचालकों को पिछले 2 से 3 वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते उन्होंने अखबार भेजना बंद कर दिया है।

अखबार एजेंसी संचालकों का कहना है कि वाचनालय में अखबार उपलब्ध कराने का भुगतान नगर निगम द्वारा किया जाना है, लेकिन निगम अधिकारियों की ओर से लंबे समय से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। भुगतान नहीं मिलने के कारण एजेंसियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय पाठकों एवं नियमित रूप से वाचनालय आने वाले लोगों ने बताया कि अखबार बंद होने से उन्हें देश-दुनिया और स्थानीय खबरों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को इससे परेशानी हो रही है।

एजेंसी संचालकों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से भुगतान की मांग की गई, लेकिन अब तक राशि जारी नहीं की गई है। ऐसे में मजबूरी में अखबारों की सप्लाई रोकनी पड़ी।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द भुगतान कर वाचनालय में अखबारों की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि आम पाठकों और विद्यार्थियों को फिर से सुविधा मिल सके।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।