मां अपने बेटों और बेटी सहित लापता, परिजन चिंतित

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 10, 2026 - 08:17
मां अपने बेटों और बेटी सहित लापता, परिजन चिंतित
CG VARTA -

10 मई 2026, तखतपुर। क्षेत्र के ग्राम सावाडबरा से एक महिला अपने तीन नाबालिग बच्चों सहित रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है, वहीं पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला बीते 4 मई को अपने तीन बच्चों के साथ बहन के घर बिलासपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले की सूचना तखतपुर थाना में दी गई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पांच दिन गुजर जाने के बाद भी महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चलने से परिजनों के साथ-साथ समाज के लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसी को लेकर कलार समाज के पदाधिकारी और समाज प्रमुख तखतपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी विवेक पांडेय से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। समाज के लोगों ने जांच की धीमी रफ्तार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।"

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।