ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में ,ब्राह्मण समाज ने एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन

Nov 28, 2025 - 19:11
ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में  ,ब्राह्मण समाज ने एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन
ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी
CG VARTA -

28 नवम्बर 2025/ जगदलपुर – ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति संतोष वर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी संबंध में आज किरण शुक्ला के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल ,एडिशनल एसपी से मिला और संतोष वर्मा पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

     प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि ऐसी आपत्तिजनक और मर्यादा-विरोधी टिप्पणियाँ समाज की भावनाओं को आहत करती हैं और प्रशासन को तत्काल एवं सख्त कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन सौंपने के बाद एडिशनल एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

     ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती है, तो समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।