नारायणपुर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Jun 16, 2026 - 17:26
नारायणपुर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण
CG VARTA -

16 जून 2026, जगदलपुर। नारायणपुर में आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण मंत्री केदार कश्यप, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा के कर कमलों से किया गया।    

     इस अवसर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही किसानों को उन्नत किस्म के बीज का वितरण किया गया।

 

   इस दौरान छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रुपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र बघेल, भाजपा किसान मोर्चा बस्तर जिला सह कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह धुव, मनोज सिंह, संजय पांडे सहित भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मवारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।