सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम हलामी मुंजमेटा, नारायणपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न !
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
11 जून 2026, नारायणपुर/ सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम हलामी मुंजमेटा, नारायणपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ।

इस दौरान आमजनों से संवाद तथा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियाँ और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण किया गया।

इस अवसर पर ₹6 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹66 लाख से अधिक की लागत से नवीन जिला पशु चिकित्सालय भवन नारायणपुर का लोकार्पण किया गया।

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा , छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष रूपसाय सलाम , जगदलपुर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ,जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।