आश्रम एवं छात्रावास में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं का चयन, जनपद पंचायत दरभा में हुई बैठक

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jun 29, 2026 - 20:38
आश्रम एवं छात्रावास में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं का चयन, जनपद पंचायत दरभा में हुई बैठक
CG VARTA -

29 जून 2026, जगदलपुर। दरभा ब्लॉक अंतर्गत संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश एवं चयन को लेकर जनपद पंचायत भवन दरभा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बस्तर सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र छात्र-छात्राओं के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

        बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने निर्देश दिए कि आश्रम एवं छात्रावासों में प्रवेश देते समय दरभा ब्लॉक के स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं का लाभ मिल सके।

     इस अवसर पर संबंधित एसडीएम शंकर लाल सिन्हा, अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता के साथ चयन किया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।