सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए बस्तर जिला प्रशासन मुस्तैद

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 2, 2026 - 21:15
सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए बस्तर जिला प्रशासन मुस्तैद
12 जुलाई को 6 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 2104 अभ्यर्थी
CG VARTA -

जगदलपुर, 2 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन रविवार 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक के निर्धारित समय में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए बस्तर जिले में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां इस बार कुल 2,104 परीक्षार्थी शामिल होकर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

     बस्तर जिले में परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय जगदलपुर में 6 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में सबसे अधिक 450 अभ्यर्थी शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा में परीक्षा देंगे। इसके अतिरिक्त पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल (धरमपुरा) में 304 परीक्षार्थी और शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय (शांति नगर) में 300 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। शहरी क्षेत्र के अन्य प्रमुख केंद्रों में शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (गोल बाजार) को भी शामिल किया गया है, जहां 350 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं पुराना गीदम नाका स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर 2 में 400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कड़े निर्देश जारी किए हैं, वहीं परीक्षार्थियों से भी अपील की गई है कि वे तय समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।