भाजपा युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, 13 मंडल अध्यक्षों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 3, 2026 - 14:14
भाजपा युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, 13 मंडल अध्यक्षों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
DLP महाअभियान एवं संगठन विस्तार को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
CG VARTA -

3 जुलाई 2026, जगदलपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय में जिले के सभी 13 मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा वर्तमान में चल रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) महाअभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रत्येक मंडल में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारी को लेकर मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष  वेदप्रकाश पाण्डेय , जिला महामंत्री परिस राम बेसरा ,पश्चिम मंडल अध्यक्ष  प्रकाश झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष  अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव, जिला उपाध्यक्ष आनंद झा , विकाश पात्रों , अभिषेक तिवारी , आशु आचार्य , रााहुल लसोनी एवं सभी मंडल अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिनमें पूर्वी मंडल रमेश नायडू , पश्चिम मंडल श्री अनिमेष चौहान ,लौंडीगुड़ा मंडल श्री शिवनंदन पेगड़ ,दरभा मंडल दिनेश पाण्डेय , नांगूर मंडल नरेंद्र पाण्डेय ,नगरनार मंडल रुपेश समरथ , बादशाह राम रुपाराम , बकावंड मंडल भगत सोनी सभी मंडल अध्यक्षों ने संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों को सफल बनाने हेतु अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।