खंड शिक्षा अधिकारी बकावंड द्वारा विकासखंड के पातरी ग्राम के संकुलों में समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित सम्पन्न !
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
3 जुलाई 2026, जगदलपुर/ बकावंड ब्लॉक के संकुलों में समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष निर्देश दिए गए—

सभी विद्यालयों में VSK App, विनोबा App, मध्यान्ह भोजन तथा अन्य ऑनलाइन प्रविष्टियां प्रतिदिन एवं समय पर 100% पूर्ण करें।
विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए।
विद्यार्थियों का अध्ययन-अध्यापन नियमित, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
शासन के सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में संबंधित संकुलों के प्रधान पाठक, संकुल समन्वयक, विकासखंड स्तरीय अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित रहे।