भाजपा युवा मोर्चा सरगीपाल मंडल के उपाध्यक्ष बने आदर्श ठाकुर, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 5, 2026 - 08:57
भाजपा युवा मोर्चा सरगीपाल मंडल के उपाध्यक्ष बने आदर्श ठाकुर, क्षेत्र में खुशी की लहर
CG VARTA -

5 जुलाई 2026, जगदलपुर /  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरगीपाल मंडल में आदर्श ठाकुर को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

        आदर्श ठाकुर ग्राम बोरपदर के पंच होने के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनसेवा तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

     नियुक्ति के बाद आदर्श ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

       उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज परिवार की ओर से आदर्श ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।💐💐💐

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।