विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा आयोजित साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम सम्पन्न।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 5, 2026 - 09:06
विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा आयोजित साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम  सम्पन्न।
CG VARTA -

5 जुलाई 2026, जगदलपुर/ विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा आयोजित साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम प्रभु श्री हनुमान जी की असीम कृपा एवं सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के सहयोग से आज का कार्यक्रम बराई हनुमान मंदिर लामनी रोड चौक के पास अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, संगठनात्मक चर्चा तथा सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य हुआ। 

इस कार्यक्रम के बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर जी नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह ,लखन सेना ,गीतेश संघाड़े, सूरज पटनायक ,शौर्य इनानी,बृजेश चौहान ,योगेश गोकुल पाणिग्रही ,लक्ष सेठिया ,अनिल सिसोदिया योगेश दास और भक्तजन मौजूद रहे।

जिला संयोजक विष्णु ठाकुर जी ने बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सूचना सबको दी और प्रांत की आगामी बैठक की सूचना सब तक पहुँचायी ।

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

इस सफल आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

आप सभी का सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

इसी उत्साह और समर्पण के साथ हम राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

🚩 जय श्री राम 🚩

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।